IPS अधिकारी तपन कुमार डेका बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक
- 24 जून, 2022 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी तपन कुमार डेका को खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau-IB ) का निदेशक नियुक्त किया गया। वह अरविंद कुमार की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून, 2022 को समाप्त हो रहा है।
- कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डेका फिलहाल आईबी की अभियान शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह दो साल के लिए आईबी के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं। वह हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के प्रमुख सामंत गोयल
- गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) का नेतृत्व कर रहे सामंत गोयल का कार्यकाल और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
