मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक 'कुवौ' का विमोचन |
मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक 'कुवौ' का विमोचन
● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के राजस्थानी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा द्वारा राजस्थानी भाषा में लिखित तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा प्रकाशित राजस्थानी पुस्तक ‘कुवौ’ का विमोचन किया।
· इस अवसर पर डॉक्टर मीनाक्षी ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की।
पुस्तक वेद विज्ञान उपनिषद् :
इस पुस्तक के लेखक पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी है।
यह पुस्तक सम्पूर्ण मानवता को समर्पित भारतीय चिंतन धारा को अविरल बनाए रखने का सराहनीय प्रयास करती है।
इस पुस्तक का लोकार्पण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 5 से 15 मार्च, 2022 के दौरान किया गया।
इस पुस्तक में भारत की पावन धरा के ज्ञान-विज्ञान, कला व अध्यात्म के विभिन्न पक्षों को सतत संवर्धित किया गया है।
धरती पुत्र भैरोसिंह शेखावत पुस्तक
इस पुस्तक का विमोचन वसुंधरा राजे ने किया है।
यह पुस्तक पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के संस्मरण एवं उनके राजनीतिक जीवन से जुड़ी है।
इस पुस्तक के लेखक सेवानिवृत्त आईपीएस बहादुर सिंह राठौड़ हैं।
मीठेश निर्मोही :
इनका जन्म 30 सितम्बर, 1951 को राजोला खुर्द, ज़िला पाली में हुआ था।
यह पुरस्कार इन्हें काव्य संग्रह ‘मुगती’ के लिए दिया जाएगा।
इस पुरस्कार में इनको एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की राशि और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
यह राजस्थानी और हिन्दी दोनों में लेखन करते हैं।
गोइन्का फाउण्डेशन जोधपुर की ओर से ‘मातुश्री कमला गोइन्का राजस्थानी पुरस्कार’ दिया जा चुका है।
वर्ष 1988 में महाकवि निराला पुरस्कार और मुरलीधर व्यास कथा साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्नलिखित हैं–
चेहरों की तख़्तियों पर (हिन्दी)
चिड़िया भर शब्द आदि (हिंदी)
आपै रै ओळै-दोळै (राजस्थानी)
बारीक बात पुस्तक
· हनुमानगढ़ के रामस्वरूप किसान को उनकी लघुकथा संग्रह ‘बारीक बात’ के लिए राजस्थानी भाषा पुरस्कार दिया गया था।
