राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022 में ओडिशा ने जीता पहला पुरस्कार
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग, ओडिशा सरकार को एमएसएमई क्षेत्र के संवर्धन और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 'राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022' श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य ने एमएसएमई के विकास के लिए की गई विभिन्न विकासात्मक पहलों के आधार पर यह पुरस्कार जीता है।
- एमएसएमई मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार ओडिशा ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए जाने वाले पुरस्कार की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। बिहार को दूसरा, हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- वहीं तमिलनाडु के विरुधुनगर, राजस्थान के करौली और कालाहांडी ने एमएसएमई क्षेत्र के प्रचार और विकास में महत्वाकांक्षी जिलों में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया है।
